Showing posts with label blogging. Show all posts
thumbnail

Blog Post Kaise Likhe-SEO Friendly Part-6

 हेलो दोस्तों इस पोस्ट हम जानेगें Blog Post Kaise Likhe जाते हैं यानि कि हम एक SEO Friendly Post लिखना सीखेंगें, अगर आप एक अच्छा पोस्ट लिखने के बारे में सीखना चाहते हैं तो ये पोस्ट आपके लिए है इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए.

इस पोस्ट में, मैं आपको एक प्रोफेशनल पोस्ट लिखना सिखाऊंगा जैसे बड़े ब्लॉगर लिखते हैं आप चाहे तो बड़े ब्लॉगर के वेबसाइट पर जाकर अपना पोस्ट मिला लीजियेगा तो चलिए शुरू करते हैं.

SEO Friendly Blog Post Kaise Likhe

दोस्तों ध्यान दीजियेगा ये मैं आपको ब्लॉगर पर पोस्ट लिखना बता रहा हूँ , इसके अलावा मैं आपको एक दिन वर्डप्रेस पर भी लिखना बताऊंगा.

दोस्तों पोस्ट लिखने से पहले से अगर हम पोस्ट के सभी option को जान लेते हैं तो हम अपने पोस्ट को और अच्छे से Customize कर सकते हैं इसलिए चलिए हम सबसे पहले सभी मेन-मेन option को जान लेते हैं.

Blog Post Kaise Likhe

Blog Post Kaise Likhe Important Settings

दोस्तों मैं आपको एक बार फिर से बता देता हूँ इसमें हम सिर्फ मेन-मेन Settings जानेंगें बाकि सेटिंग के बारे में नहीं जानेंगें क्योंकि और सेटिंग का यूज़ न के बराबर है उन option का जल्दी काम ही नहीं लगता है.

सबसे पहले पोस्ट लिखते समय जो सबसे मेन option है वो आपका टाइटल है आपको अपना Title बहुत ही अच्छे से लिखना है क्योंकि आपके टाइटल पर Depend करता है कि Viewer पढ़ेगा या नहीं.

1.Title को छोड़कर जो आपका पहला option है वो एक पेंसिंल बना है जब आप इस पर क्लिक करते है तो आपको इसमें दो option मिलता है पहला HTML View और दूसरा Compose View है.

अगर आपके पास कोई HTML कोड है और उसे आप यहाँ Paste करना चाहते हैं तो आपको HTML View पर क्लिक करना है जैसे-हमने Page बनाते समय किया था, इसके अलावा आप Compose View के option पर क्लिक करके अपना पोस्ट लिख सकते हैं.

2.आपका दूसरा option Font Type है इस पर आप क्लिक करके आप अपने अक्षर का font बदल सकते हैं आप चाहे तो Arial font कर सकते हैं इसके अलावा और भी font बदल सकते हैं.

3.तीसरा option आपका Font size है इसमें आप अपने पोस्ट के अक्षर का font size चुन सकते हैं.

4.चौथा option आपको Paragragh का मिल जाता है इस पर आप क्लिक करके अपने पोस्ट में Paragragh और Heading का use कर सकते हैं इसके अलावा आपको इसमें Normal का भी option दिखाई देगा आप चाहे तो अपने पोस्ट को Normal भी रख सकते हैं.

5.पांचवें option में आपको Bold, Italic और Underline option दिखाई देगा इसमें आप अपने किसी भी अक्षर को बोल्ड पर क्लिक करके मोटा कर सकते है.

इसके अलावा Italic पर क्लिक करके अपने अक्षर को तिरछा कर सकते हैं और Underline पर क्लिक करके अक्षर के नीचे एक लाइन खींच सकते हैं लेकिन यह सब करने के लिए आपको अपने उस अक्षर को सेलेक्ट करना है जिसे आप Bold, Italic और Underline करना चाहते हैं.

6.इसमें आपको एक A option दिख रहा होगा जिसे Text Colour के नाम से जाना जाता है इस option पर क्लिक करके आप अपने अक्षर का Colour बदल सकते हैं.

7.अब आपको एक मोटा पेंसिल दिखाई दे रहा होगा इस पर क्लिक करके आप अपने अक्षर का Background Colour बदल सकते हैं इसलिए इसे Text Background Colour option कहा जाता है.

8.आठवें option से आप अपने पोस्ट में कहीं भी और किसी भी अक्षर पर लिंक जोड़ सकते हैं इसे Internal link और External Link के लिए यूज़ किया जाता है इसलिए इसे Insert or Edit Link के नाम से जाना जाता है.

9.नौवें option का नाम Insert Image है इस option पर क्लिक करके आप अपने पोस्ट में Image लगा सकते हैं जिससे आपका पोस्ट और भी प्रोफेशनल दिखने लगता है.

10.इस option का नाम Insert Video है इस option का यूज़ करके आप अपने पोस्ट में विडियो जोड़ सकते हैं लेकिन इस option का भी लोग बहुत कम यूज़ करते हैं.

11.इसमें आपको तीन option मिलता है पहला आप अपने किसी भी अक्षर को Alinement कर सकते हैं मतलब आप अपने किसी अक्षर को Right side, Left side और Center कर सकते हैं.

इसके अलावा इसमें आपको दो option और मिल जाता है जिसे आप use करके आप अपने अक्षर में नजदीकी और दूरी बना सकते हैं लेकिन इस option का भी यूज़ बहुत कम किया जाता है.

12.इसमें आपको दो option मिलता है Bulleted list और Numbered List, इस option का यूज़ करके आप अपने पोस्ट में किसी भी Paragragh को Bullet Point और Number दे सकते हैं इस option को अपने पोस्ट में जरुर यूज़ करना चाहिए.

13.यह आपका Preview option है इस option से आप अपने पोस्ट को Preview करके देख सकते है जिससे आप जान पायेंगें कि आपका पोस्ट सही लिखा या नहींइसके अलावा आप इस option को यूज़ करके अपने पोस्ट को Draft में सेव कर सकते हैं.

14.इस option का यूज़ Category सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है, इस option से आप अपने पोस्ट के लिए Category सेलेक्ट कर सकते हैं, इसके अलावा इस option को Lables के नाम से जाना जाता है.

15.Published option को यूज़ करके आप यह conform कर सकते हैं कि आप अपने पोस्ट को किस Date and Time को पब्लिश करना चाहते हैं.

16.इसके बाद आपको Permalink का option मिल जाता है इस option का यूज़ करके आप अपने पोस्ट के लिए एक कस्टम लिंक बना सकते हैं, कस्टम लिंक का मतलब आपके पोस्ट का लिंक कैसा होना चाहिए यह आप पर निर्भर करता है.

17.Location के option से आप अपना Location सेलेक्ट कर सकते हैं जहाँ आप अपना पोस्ट दिखाना चाहते हैं लेकिन मैं आपसे यही कहूँगा कि इसमें आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है.

18. Location option के बाद आपको Search Description का option मिल जाता है यह option आपके लिए बहुत ही जरुरी है इसमें आपको अपने पोस्ट से सम्बंधित छोटा सा डिस्क्रिप्शन लिखना रहता है जो कि Search Result में दिखाई देता है.

19.Options के option से Comment को Allow और Do not Allow कर सकते है इसके अलावा आप comment option को hide भी कर सकते हैं मतलब लोग आपके पोस्ट पर comment करें या नहीं, आप उसे Decide कर सकते हैं.

20.Custom Robot Tags, इस option में भी आपको कुछ नहीं करना है यह option By Default सही है.

21.जब आप अपना पोस्ट पूरी तरह से लिखकर तैयार कर लेते हैं तो आप Publish के option पर क्लिक करके अपने पोस्ट को Publish कर सकते हैं, यह सारे option आप image में भी देख सकते हैं.

Blog Post Kaise Likhe-2


Blogger me Post Kaise Likhe

1.सबसे पहले आपको ब्लॉग में Login हो जाना है इसके बाद जब आप अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड में आ जाते हैं तो वहां आपको side में +New Post के option क्लिक करना है.

इसके बाद आपके सामने पोस्ट लिखने के लिए option खुल जाता है इसमें आपको सबसे पहले अपना टाइटल लिखना है, टाइटल लिखने के लिए आप कीवर्ड भी रिसर्च कर सकते हैं.

इसके बाद आपको अपना पोस्ट लिखना शुरू कर देना है याद रहे आपको पोस्ट लिखते समय सिर्फ Paragragh और Heading का यूज़ करना है इसके अलावा आपको Normal option का यूज़ नहीं करना है.

2.जब आप Post लिख रहे तो आपको ध्यान देना है कि एक Paragragh में ज्यादा से ज्यादा दो या तीन लाइन का हो, इससे ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए नहीं तो आपका पोस्ट दिखने में और पढने में अच्छा नहीं लगता है.

जब आप शुरुआत के दो-तीन लाइन लिख लेते हैं तो सबसे पहले आपको इसको सेलेक्ट करके अपना font type, font size और Paragragh सेलेक्ट कर लेना है.

3.Font टाइप में Arial को सेलेक्ट करें.

4.Font size में Normal को सेलेक्ट करें,

5.इसके अलावा अगर आप Paragragh लिख रहें है तो आप Paragragh को सेलेक्ट करें.

6.इसके अलावा अगर आप Heading लिख रहें हैं तो आप Heading को सेलेक्ट करें.

7.Paragragh के option में आपको चार प्रकार के Heading मिल जाते हैं आपको हर पोस्ट में कम से कम 3-4 बार हैडिंग यूज़ करना है.

इसके अलावा पोस्ट में आपको कहीं भी Major Heading का यूज़ नहीं करना है क्योकि यह heading आपका टाइटल होता है और इसे एक ही बार यूज़ किया जाता है.

8.Paragragh में किसी वर्ड को सेलेक्ट कर लेना है.

9.जिस पर आप Internal या External लिंकिंग करना चाहते हैं.

10.जिस वर्ड को आपने सेलेक्ट किया है उसे Bold के option पर क्लिक करके Bold कर लेना है.

11.अब आपको Insert or Edit Link के option पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको सबसे पहले अपना लिंक paste करना है इसके बाद Open New Tab पर टिक लगाकर Apply पर क्लिक कर देना है इससे आपका लिंक Add हो जायेगा.

Blog Post Kaise Likhe-3


Blog me Image Kaise Lagaye

1.सबसे पहले आपको अपने किसी Paragragh के लास्ट में क्लिक करना है इसके बाद एक Enter दबाना है.

2.अब आपको Insert image के option पर क्लिक करना है.

3.इसके बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको Upload Computer के option पर क्लिक करना है.

4.अब आपके सामने एक और नया पेज open होगा इसमें आपको choose file पर क्लिक करना है इसके बाद आप अपने Computer से उस image को सेलेक्ट करें जहाँ पर आपने file रखा है.

5.अब आपका file अपलोड हो जायेगा इसके बाद अब आपको अपने image पर क्लिक करना है.

6.Image पर क्लिक करने बाद आप Select पर क्लिक करके image को सेलेक्ट कर लें अब आपका image आपके पोस्ट में आ जायेगा.

7.अब हम image Optimization करेंगें मतलब हम image का SEO कर सकते हैं image का SEO करने के लिए आपको एक बार image पर क्लिक करना है.

8.यहाँ आपको Settings का option दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना है.

9.अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको Alt Text में Post कीवर्ड लिखना है.

10.इसके बाद आपको Title Text में अपने image का टाइटल लिखना है.

11.इसके बाद अब आपको image का size चुनना है image का size चुनने के लिए X-Large पर क्लिक करे, यह पोस्ट में image के लिए सही size है.

12.Image का size चुनने के बाद आपको Update पर क्लिक करना है अब आपका image पूरी तरह से add हो जायेगा, यह सब आप image में देखकर भी कर सकते हैं.

Blog Post Kaise Likhe-4


Blog me Categrory Kaise Banaye और SEO Kaise Kare

1.अगर आपने कुछ Category पहले से बनाया है तो जब आप Lables पर क्लिक करते हैं तो वहां आपको सभी Category दिखाई देगी, यहाँ से आप अपने Category पर क्लिक करके Category को सेलेक्ट कर सकते हैं.

2.Category बनाने के लिए आपको पोस्ट को क्लोज करके वापस आ जाना है इसके बाद Apply to Lable के option पर क्लिक करना है आप नीचे image में भी देख सकते हैं.

3.अब आपको यहाँ अपने Category का नाम लिखना है आप image में 3 नंबर पर देख सकते हैं.

4.Category का नाम लिखने के बाद आपको Apply पर क्लिक करना है अब आपका Category बन जायेगा, इसके बाद आप अपने पोस्ट में जाकर Lables के option पर क्लिक करके अपना Category सेलेक्ट कर सकते हैं.

5.इसके बाद आप Permalink पर क्लिक करके अपने पोस्ट का एक कस्टम लिंक बना सकते हैं कस्टम लिंक बनाने के लिए आपको Permalink पर क्लिक करना है.

6.अब आपको यहाँ Custom Link पर क्लिक करके अपने हिसाब से एक कस्टम लिंक बना लेना है इसके बाद फिर से Permalink पर क्लिक कर देना है अब आपका कस्टम लिंक बन जायेगा.

Blog Post Kaise Likhe-5

Conclusion

दोस्तों एक अच्छा पोस्ट लिखने के लिए आपको कम से कम 1000 वर्ड के ऊपर ही लिखना चाहिए इससे आपका पोस्ट रैंक करने का ज्यादा chance होता है.

इसके अलावा जब आप अपने पोस्ट के लिए कीवर्ड रिसर्च करें तो वो long tail कीवर्ड होना चाहिए क्योंकि आपका short कीवर्ड पर रैंक कराना मुश्किल है.

इसके अलावा जब आप अपना पोस्ट लिखे तो उसमे आपके पोस्ट के शुरुआत में और पोस्ट के लास्ट में आपका कीवर्ड आना चाहिए.

इसके बाद जब आपका पोस्ट पूरा हो जाये तो आपको अपने पोस्ट को Plagrism Tools से चेक कर करना है यह बता देगा आपका पोस्ट कितना % यूनिक है जिसे आप फिर सही कर सकते हैं.

Plagrism चेक करने के लिए Internet पर बहुत से टूल फ्री उपलब्ध हैं जिन्हें आप यूज़ करके Plagrism चेक कर सकते हैं जो टूल मैं यूज करता हूँ वो Duplichecker है.

इसके अलावा आपका कीवर्ड आपके Permalink और Title में भी होना चाहिए, इसके बाद जब आप Search Description लिखते हैं तो उसमे भी आपका कीवर्ड आना चाहिए.

इस तरीके से पोस्ट लिखे जाने पर SEO Friendly माना जाता है लेकिन इसके बाद भी आपको बहुत तरह के SEO करना होता है तब जाकर आपका पोस्ट रैंक करता है.

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना Blog Post Kaise Likhe जाते हैं उम्मीद करता हूँ कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी.

Thanks for Reading.

thumbnail

Keyword Research Kaise Kare-Paid Method फ्री में Part-5

हेलो दोस्तों इस पोस्ट हम जानेंगें Keyword Research Kaise Kare जाते हैं, अगर आप Keyword Research के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं और फ्री में Research करना चाहते हैं तो ये पोस्ट आपके लिए है तो चलिए शुरू करते हैं.

Keyword Research Kaise Kare

कीवर्ड रिसर्च करने के लिए सबसे पहले आपके पास कुछ कीवर्ड होना जरुरी है जैसे-मान लीजिये अगर आप Blogging se Paise Kaise Kamaye, इस कीवर्ड पर पोस्ट लिखना चाहते हैं तो सबसे पहले आप इस कीवर्ड पर रिसर्च करेंगें.

और इससे रिलेटेड 2-4 कीवर्ड और निकालेंगें, इसके अलावा इसमें आप देखेंगें कि इस कीवर्ड का सर्च कितना है और यह भी देखेंगें कि इसकी Difficulty High है या Low है.

दोस्तों एक अच्छा ब्लॉगर हमेशा पोस्ट लिखने से पहले कीवर्ड रिसर्च जरुर करतेहैं इससे उनके पोस्ट Google में जल्दी रैंक करता है, अगर आप उस कीवर्ड पर काम करते हैं जिस पर कम्पटीशन कम हो और search ज्यादा हो इससे आपका पोस्ट जरुर रैंक होता है.

जिससे आपको बहुत ट्रैफिक मिल सकता है, चलिए मैं आपको कीवर्ड रिसर्च करके दिखता हूँ जैसे मान लो मेरे पास एक कीवर्ड एक है जिस पर मैं पोस्ट लिखना चाहता हूँ उस कीवर्ड का नाम कुछ इस प्रकार है Keyword Research Kaise Kare.

अब इस कीवर्ड से रिलेटेड मुझे दो चार कीवर्ड और चाहिए उसके लिए मैं Google में लिखूंगा Keyword Research Kaise Kare, आप देखेंगें इससे रिलेटेड और भी कीवर्ड दिखने लगेगा.

Keyword Research Kaise Kare

Keyword Research Kaise Karte Hain

अब जो कीवर्ड उससे रिलेटेड आपको दिखाई दे रहा है उसको आपको एक Notepad में लिखकर सेव कर लेना है इसके बाद आप जब अपने पहले कीवर्ड को Google में search कर देते हैं तो आपको यहाँ बहुत सारे आर्टिकल दिखाई देने लगते हैं.

आप चाहे तो इन आर्टिकल के टाइटल से अपने पोस्ट के टाइटल के लिए आईडिया ले सकते हैं और आप अपने पोस्ट का एक अच्छा टाइटल रख सकते हैं.

इसके बाद और नीचे जायेंगें तो आपके कीवर्ड से रिलेटेड और भी कीवर्ड मिल जायेंगें जिसे आप अपने नोटपैड में सेव कर सकते हैं और ऐसे ही जब आप अपने पोस्ट के लिए 8-10 कीवर्ड निकाल लेते हैं तो आपको इन सारे कीवर्ड की Difficulty चेक करना है इसके अलावा Google से कीवर्ड कैसे निकालते हैं आप image में देख सकते हैं.

Keyword Research Kaise Kare-2


Keyword Research कैसे करे फ्री में

जब आप अपने पोस्ट के लिए 8-10 Keyword, अपने Notepad सेव कर लेते हैं तो आपको इसका Difficulty देखने के लिए Google में जाना है और search करना है Keyword Generator, इसके बाद आपके सामने Google का Tool Ahrefs Open हो जायेगा.

अब आपको इसके वेबसाइट को open कर लेना है यह टूल बिलकुल फ्री है आप चाहे तो इसका प्रीमियम प्लान भी ले सकते हैं लेकिन आपको शुरुआत में फ्री से ही काम चलाना है.

दोस्तों जितने नए ब्लॉगर हैं सभी यही टूल यूज़ करते हैं और मैं भी यही टूल यूज़ करता हूँ, दोस्तों इस वेबसाइट को कैसे search किया जाता है आप ऊपर, दुसरे वाले image में देख सकते हैं.

इसके अलावा इसमें मैं आपको सिर्फ तीन कीवर्ड रिसर्च करके दिखाऊंगा इसके अलावा आपको अपने लिए कीवर्ड खुद रिसर्च करना है तो चलिए जान लेते हैं.

1.सबसे पहले आपको Ahrefs के वेबसाइट पर आ जाना है इसके बाद आपको यहाँ अपना कीवर्ड लिखना है, दोस्तों आपको Image में ध्यान से देखकर वन by वन करना है आप बहुत ही आसानी से कर पायेंगें.

कीवर्ड लिखने के बाद आपको अपना Country सेलेक्ट करना है Country सेलेक्ट करने के लिए सबसे पहले आपको यह conform करना है कि आप किस Country के लिए कीवर्ड रिसर्च करना चाहते हैं.

अगर आप इंडिया के लिए कीवर्ड रिसर्च करना चाहते हैं तो आपको Country के option पर क्लिक करके ind टाइप करना है  इसके बाद आपको India का option मिल जायेगा इस आप क्लिक कीजिये इंडिया सेलेक्ट हो जायेगा.

इसके बाद आपको Find Keywords के option पर क्लिक करना है अब सामने कैप्चा वेरीफाई करने के लिए option खुलेगा इसे आपको वेरीफाई करने के लिए वेरीफाई पर क्लिक करना है इसके बाद वेरीफाई हो कर आपका कीवर्ड दिखने लगता है.

दोस्तों कभी-कभी जब आप कैप्चा वेरीफाई करने के लिए क्लिक करते हैं तो यह आटोमेटिक वेरीफाई हो जाता है दोस्तों जो कीवर्ड आपको दिख रहा है इसमें आपको सभी कीवर्ड के difficulty को देखना है मतलब कौन सा कीवर्ड easy है और कौन सा कीवर्ड Hard है.

अब दोस्तों इसमें आपको ऐसा कीवर्ड उठाना है जिसका search volmue ज्यादा हो और Easy हो, जैसे मैंने इसमें रिसर्च किया है Keyword Research Kaise Kare, जैसा कि मैं देख रहा हूँ इसका search कम है लेकिन इस keyword का Dificulty Easy है इसलिए मैं इस कीवर्ड पर काम करूँगा.

 इसके अलावा इसके नीचे इससे रिलेटेड मुझे एक कीवर्ड और दिखाई दे रहा है जिसका search कम है और Difficulty Easy है इसलिए मैं इस कीवर्ड को भी उठा लूँगा इसी तरह से रिसर्च करके हम कई कीवर्ड निकाल सकते हैं आप Image में देख सकते हैं.

Keyword Research Kaise Kare-3


इसके बाद आप चाहे तो See Pricing पर क्लिक करके इसका प्रीमियम प्लान ले सकते हैं लेकिन हम इसका फ्री प्लान ही यूज़ करेंगें जब आपके ब्लॉग से पैसा आने लगे तो आप Paid प्लान ले सकते हैं लेकिन जो paid प्लान में मिलता है वो लगभग यहाँ आपको सब कुछ फ्री में मिल रहा है.

2.अब दोस्तों हम दूसरा कीवर्ड रिसर्च करेंगें, मेरा दूसरा कीवर्ड है Keyword Research Kaise Karte Hain, दोस्तों यह कीवर्ड मैंने Google से ही लिया है चलिए हम इसका भी Difficulty देख लेते हैं.

Difficulty देखने के लिए Ahrefs वेबसाइट पर आ कर अपने कीवर्ड को इंटर करना है इसके बाद country को सेलेक्ट करना है और find keywords पर क्लिक कर देना है.

इसके बाद कैप्चा वेरीफाई करके अपना कीवर्ड देखना है अगर आपके कीवर्ड का Difficulty Easy है और search volume ज्यादा है तो आपको इस कीवर्ड पर काम करना चाहिए इसके अलावा आप एक पोस्ट के लिए कम से कम 5-6 कीवर्ड यूज़ कर सकते हैं, Research करने के लिए आप image में भी देख सकते हैं.

Keyword Research Kaise Kare-4


3.अब दोस्तों हम लास्ट कीवर्ड रिसर्च करेंगें इसके बाद आपको कीवर्ड रिसर्च खुद से करना है लास्ट कीवर्ड में हम फिर से Research करेंगें Keyword Research Kaise Kare, जब हम यह कीवर्ड रिसर्च करते हैं तो हमें Ahrefs टूल इस कीवर्ड से रिलेटेड और भी कई कीवर्ड दिखाता है.

जैसे मुझे दिखाई दे रहा है kis topic par research kaise kare, तो मैं इस कीवर्ड को भी उठा सकता हूँ और इस पर काम कर सकता हूँ.

इसके अलावा दोस्तों आप इस कीवर्ड पर Dificulty देखेंगें तो N/A दिखाई दे रहा है अगर आपके किसी कीवर्ड पर N/A दिख रहा है तो आप उस कीवर्ड पर काम कर सकते हैं आप image में भी देख सकते हैं.

Keyword Research Kaise Kare-5

Conclusion

सबसे पहली बात अगर आप ब्लॉग्गिंग में नए हैं तो आपको इस टूल को जरुर यूज़ करना चाहिए, इसके अलावा आप इस टूल पर चाहे जितने कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं.

दोस्तों जब आप नया ब्लॉग बनाते हैं तो आपको कम search वाले कीवर्ड पर काम करना चाहिए क्योंकि आपका नया ब्लॉग है कम से कम कुछ ट्रैफिक आना शुरू हो जाये तो इसके बाद आप High Difficulty कीवर्ड पर भी काम कर सकते हैं जिससे आपका पोस्ट रैंक करेगा.

दोस्तों जिस कीवर्ड का search volume 100 से 1000 हो या उससे ज्यादा हो उस कीवर्ड पर आप काम कर सकते हैं लेकिन इसमें आपको ध्यान देना है कि उसका Difficulty Easy या N/A हो.

इसके अलावा आपको जिस कीवर्ड का Difficulty "Hard" हो उस पर आपको पोस्ट नहीं लिखना है नहीं तो आपका पोस्ट रैंक नहीं करेगा.

अगर आप इस तरह से कीवर्ड रिसर्च करके काम करते हैं तो आपको एक दिन सक्सेस जरुर मिलेगी, तो दोस्तों आपने जाना Keyword Research Kaise Kare जाते हैं उम्मीद करता हूँ कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी.

Thanks for Reading.

thumbnail

Hosting Kaise Kharide Part-3.2 Best Tips

 हेलो दोस्तों इस पोस्ट में आप जानेंगें Hosting Kaise Kharide जाते हैं. इसके अलावा मैं आपको बहुत कम पैसे में Bluehost और Hostinger से अच्छा होस्टिंग के बारे में बताऊंगा. इसके बाद दोस्तों अगर आप मेरे लिंक से होस्टिंग खरीदेंगें तो मैं आपको ज्यादा से ज्यादा Discount दिलाऊंगा और आपके ब्लॉग वेबसाइट का डिजाईन करवाने में भी मदद करूँगा.

तो चलिए दोस्तों जान लेते हैं कि वो कौन सा होस्टिंग है और उस पर अकाउंट कैसे बनायें जाते हैं.Hosting Kaise Kharide


Hosting Kaise Kharide उसके Features और फायदे

दोस्तों इस वेबसाइट पर अकाउंट बनाने से पहले हम इसके Features और फायदे के बारे में जानेंगें. जिससे हम अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए एक अच्छा होस्टिंग चुन सके. अगर आप होस्टिंग लेना चाहते हैं तो पहले इसके बारे में डिटेल्स में पढ़ लीजिये.

दोस्तों हमें नए ब्लॉग या वेबसाइट बनाने के लिए हमें एक अच्छा होस्टिंग की जरूरत होती है. लेकिन इसमें एक बात का ध्यान देना चाहिए जब हमारी ब्लॉग वेबसाइट नयी रहती है तो उसे ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. इसलिए आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं आता है और जब आपके वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं होता है तो आपको ज्यादा बड़ी होस्टिग या महेंगी होस्टिंग खरीदने की जरूरत नहीं है.

हाँ जब आपकी वेबसाइट बड़ी हो जाये यानि, ज्यादा ट्रैफिक आने लगे तब आप बड़ी और महेंगी होस्टिंग खरीद सकते हैं. इसलिए हमें शुरूआत में छोटी होस्टिंग यानि कि शेयर होस्टिंग खरीदना चाहिए. वेब होस्टिंग के बारे में ज्यादा जानने के लिए Web Hosting क्या है आप हमारा ये पोस्ट पढ़ सकते हैं.

अब शेयर होस्टिंग बहुत से कंपनी प्रोवाइड करती हैं, लेकिन इसके साथ आपको कई Features भी मिलते हैं. Share Hosting में सभी Features आपको मिले ऐसे बहुत कम कंपनी है. इसके साथ-साथ बहुत महँगा भी है. लेकिन आज जो मैं कंपनी आपको बताने जा रहा हूँ वह सबसे सस्ती और अच्छी होस्टिंग के साथ-साथ बहुत से Features भी देती है.

Features

दोस्तों हम इसमें Thepowerhost कंपनी के बारे में बात करेंगें. दोस्तों जैसा कि मैं आपको बता दूँ  मैं अपने ब्लॉग के लिए यही होस्टिंग यूज़ करता हूँ आप चाहे तो मेरे वेबसाइट का Nameserver चेक कर सकते हैं. इस होस्टिंग को यूज़ करने के बहुत से फायदे हैं और आपको कई Features मिलते हैं. दोस्तों मैं इस होस्टिंग को सालों से यूज़ कर रहा हूँ इसलिए मुझे इस होस्टिंग के बारे में अच्छा अनुभव है.

सबसे पहली बात तो जब आप इसके होस्टिंग को खरीदने जाएँ तो आपको इसके Share Hosting का Premium लेना चाहिए क्योंकि इसमें आपको सभी Features मिल जाते हैं.

अगर आप इसका प्रीमियम प्लान लेते हैं तो आप इसमें अनलिमिटेड वेबसाइट बना सकते हैं. इसके अलावा अगर आप इसका प्लान एक साल के लिए लेते हैं तो आपको साथ में Domain Name फ्री में मिल जाता है.

इसके अलावा इसमें आपको Unlimited Nvme storage और Unlimited Bandwith मिल जाता है. यानि कि आप इसमें चाहे जितना डाटा रख सकते हैं इसके अलावा अनलिमिटेड बन्द्विथ यूज़ कर सकते हैं. Bandwith का मतलब जब आपके वेबसाइट पर यूजर आते हैं तो आपका Bandwith, इन्टरनेट डाटा की तरह खर्चा होता है.

कुल मिलाकर अगर आप Business प्लान लेते हैं तो यह होस्टिंग आपके वेबसाइट पर कम से कम एक लाख तक Visitors को संभाल सकता है. अगर आपका ट्रैफिक इससे ज्यादा है तो आपको इसके Cloud Hosting प्लान को लेना चाहिए.

इसमें आपको Unlimited Email Account, Unlimited NVME Storage और Free Business Email का सुविधा मिल जाता है.

इसके बाद दोस्तों आपको इसमें Free ssl और Ddos Protection का सुविधा दिया जाता है. यानि कि इसका काम आपके वेबसाइट को फ़ास्ट बनाना है और High Seccurity देना है. इसके अलावा दोस्तों इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आपको SSD Storage और Lightspeed सर्वर दिया जाता है जिससे आपका वेबसाइट और फ़ास्ट लोड होता है.

Customers Support Service

Support के मामले में सबसे पहली बात आप इनसे कॉल करके, लाइव चैट करके और Whatsapp करके बात कर सकते हैं. दोस्तों यह वेबसाइट India का है इसलिए आपको India का सर्वर, यानि कि होस्टिंग मिलता है. इसके अलावा दोस्तों आपका किसी भी प्रकार का प्रॉब्लम है तो आप इनसे Hindi में बात सकते हैं.

Hosting Price

अगर आप इनका Share Hosting का Premium Plan लते हैं तो आपको 179 रुपया हर महीने के हिसाब से मिलता है. इसके अलावा दोस्तों इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें हमेशा Discount चलता रहता है.

जिससे कि आपको यही होस्टिंग 1 साल के लिए लगभग 21-22 सौ रूपये तक पड़ता है. इसके अलावा दोस्तों ऐसे प्लान वाली होस्टिंग कहीं और से खरीदेंगें तो आपको यही होस्टिंग 3 से 4 हजार रूपये तक पड़ सकती है और हो सकता है कि आपको इतना Features भी न मिले. इसलिए आपको अपने ब्लॉग वेबसाइट के लिए यही से होस्टिंग खरीदना चाहिए.

Thepowerhost me Sign up Kaise Kare

Thepowerhost में अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसके वेबसाइट पर जाना होगा. आप डायरेक्ट इसके लिंक के माध्यम से इसके वेबसाइट पर जा सकते है. इसके वेबसाइट पर डायरेक्ट जाने के लिए Thepowerhost पर क्लिक कीजिये.

आप इसके वेबसाइट पर आ जायेंगें. दोस्तों ध्यान दीजियेगा इसके नाम में स्पेलिंग मिस्टेक नहीं होना चाहिए नहीं तो यह वेबसाइट नहीं खुलेगा. इसके वेबसाइट पर आने के बाद सबसे पहले आप ऊपर कोने में देखेंगें तो Sign up लिखा रहेगा इस पर आपको क्लिक करना है.

जैसे ही आप Sign up पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक फॉर्म खुलता है. इस फॉर्म को ध्यान से भरना है और सबमिट पर क्लिक करना है जिससे आपका अकाउंट बन जायेगा. इस फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले आपको Email Address के option में अपना एक Email भरना है. इसके बाद Password के option में एक पासवर्ड भरना है.

जिससे आप अपने Email id और पासवर्ड से इस अकाउंट को लॉग इन कर पायेंगें. इसके बाद Repeat Password के option में अपना वही पासवर्ड एक बार फिर से भरना है. इसके बाद दोस्तों GSTIN के option को छोड़ देना है. इसके बाद Place of Supply के option को भी छोड़ देना है इसमें आपको कुछ नहीं करना है.

इसके बाद First Name और Last Name में अपना नाम लिखना है. इसके बाद Orgnization के option में अपना नाम या अपने वेबसाइट का नाम लिख दीजिये. इसके बाद Addresss के option में अपना पूरा पता लिख दीजिये. इसके बाद Address 2 में कुछ नहीं लिखना है आप चाहे तो लिख सकते हैं.

इसके बाद City के option में अपने शहर का नाम या फिर अपने जिले का नाम लिख दीजिये. इसके बाद State के option में अपने राज्य का नाम लिखना है जैसे- अगर आप UP से हैं तो up लिखना है और अगर आप बिहार से हैं तो Bihar लिख दीजिये.

इसके बाद Postal Code के option में आपको अपने एरिया का पिन कोड डालना है. इसके बाद Country के option में आपको India सेलेक्ट करना है. इसके बाद Phone के option में अपना मोबाइल नम्बर भरना है और Last में आपको Submit के option पर क्लिक करना है. दोस्तों अब आपका अकाउंट बन जायेगा. आप चाहे जब अपने अकाउंट को लॉग इन करके देख सकते हैं

Thepowerhost se Hosting Kaise Kharide

Hosting खरीदने के लिए सबसे पहले आपको इसके वेबसाइट पर जाना है. इसके बाद ऊपर Main Menu में देखेंगें तो वहां आपको Web Hosting या शेयर होस्टिंग का option मिल जायेगा. इस पर आपको क्लिक करना है.

इसके बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. इसमें आपको share hosting के सभी प्लान दिखाई देगा. लेकिन इसमें सबसे अच्छा प्रीमियम Plan है. इसे आपको सेलेक्ट कर लेना है, इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको अपना डोमेन नाम भरना है.

दोस्तों इस पर क्लिक करके आप अपने लिए एक Domain Name चुन सकते हैं क्योंकि इसमें आपको होस्टिंग के साथ डोमेन नाम फ्री में मिलता है. इसमें जो भी नाम डालेंगें वो आपको नीचे दिखाई देगा. इसके अलावा जो भी नाम आपको पसंद है उसे सेलेक्ट कर लीजिये.

दोस्तों एक बात का ध्यान रहे इसका Price और ऑफर कम ज्यादा होता रहता है इसलिए आपको घबराना नहीं है. इसके बाद continue पर क्लिक करने के बाद जो option खुलेगा इसमें आपको सिर्फ अपना प्लान सेलेक्ट करना है कि आप कितने साल के लिए लेना चाहते हैं इसके बाद फिर से continue पर क्लिक करना है.

इसके बाद जो भी पेज खुलेगा उसमे भी continue पर क्लिक करना है. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा अगर आपने अकाउंट पहले से बना लिया है तो Already Registered के option पर क्लिक करके लॉग इन कर लेना है. अगर आपके पास पहले से अकाउंट नहीं है तो आप इस फॉर्म को भर लीजिये. इस फॉर्म को भरने का तरीका हमने ऊपर में बताया हुआ है.

फॉर्म भरने के बाद checkout पर क्लिक करना है इसके बाद payment करना है जैसे ही आप payment कर देते है तो आपका डोमेन और होस्टिंग आपके Thepowerhost Account में चला जायेगा.

आप चाहे तो अपने Email id और पासवर्ड से लॉग इन करके देख सकते हैं. अब दोस्तों हम अगले पोस्ट में जानेंगें कि हमें अपने वेबसाइट के लिए कौन-कौन सा Plugin और Theme यूज़ करना चाहिए. इसके बाद Website बनाना सीखेंगें.

Conclusion

दोस्तों आप चाहें तो इसका Indian cloud hosting प्लान भी ले सकते हैं. वो भी आपको लगभग 179 रूपये का ही पड़ेगा. Cloud hosting का ख़ास यह है कि कभी डाउन नहीं होता है और फ़ास्ट लोड होता है. इसके अलावा इसमें आपको CDN भी मिल जाता है जो आपके वेबसाइट को फ़ास्ट बनता है. जिससे आपकी रैंकिंग का चांस बढ़ जाता है.

इसके अलावा जब भी आप होस्टिंग खरीदने जाएँ तो आप हमें इस नम्बर पर (+91 9889963213) कॉल या whatsapp करके बात कर सकते हैं और hosting के बारे में जानकरी ले सकते हैं.

इसके अलावा अगर आप मेरे लिंक से खरीदते हैं तो मैं आपके वेबसाइट का डिजाईन करवाने में भी मदद करूँगा. जिससे आप अपने लिए एक अच्छा ब्लॉग या वेबसाइट बना पायेंगें.

तो दोस्तों आपने जाना Hosting Kaise Kharide जाते हैं और कौन सा होस्टिंग खरीदना चाहिए. उम्मीद करता हूँ कि ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी. आप चाहे तो अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूँछ सकते हैं.

Thanks for Reading.